AAP MLA Gurpreet Bassi Gogi: आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस से इस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है। उन्होने अपनी राजनीतिक यात्रा कांग्रेस से शुरू की थी। वे कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के नजदीकी थे। हालांकि रिश्तों में खटास के बाद वे आप में शामिल हो गए थे। गोगी अपनी ही सरकार के खिलाफ भी आवाज उठाते रहते थे