Gulshan Kumar Biopic: टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार ने पुष्टि की है कि उनके पिता गुलशन कुमार की बायोपिक पर काम जारी है, लेकिन वे इसकी स्क्रिप्ट और गुणवत्ता से पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही निर्माण शुरू करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ‘आशिकी 3’ (वर्तमान में अनटाइटल्ड) पर भी अपडेट दिया, जिसकी शूटिंग श्रीनगर में चल रही है और इसमें अरिजीत सिंह के गाने शामिल होंगे।