Gujarat News: गुजरात के भरूच में केमिकल प्लांट में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने रविवार (29 दिसंबर, 2024) को बताया कि भरूच जिले के दहेज में एक रासायनिक प्लांट में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार श्रमिकों की मौत हो गई। दहेज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर बीएम पाटीदार ने बताया कि गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (GFL) की यूनिट में पाइप से लीक हो रहे जहरीले धुएं की चपेट में आने से वे बेहोश हो गए