गुजरात के जामनगर जिले में रविवार को एक एसयूवी ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह ध्रोल के निकट राज्य राजमार्ग पर हुई।
उन्होंने बताया कि…
उन्होंने बताया कि उस समय परिवार राजकोट जा रहा था। ध्रोल पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘संजय चोटालिया (37), उनकी पत्नी टीनाबेन (36) और उनकी बेटी लिपटा (सात) की मौके पर ही मौत हो गई।’
ये भी पढ़ें – साकिब सलीम ने वरुण धवन को बताया बेहतरीन कलाकार