GBS Case in Solapur: महाराष्ट्र के पुणे में गुलियन बैरे सिंड्रोम से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस बीच महाराष्ट्र के सोलापुर में 9 नए केस सामने आए हैं। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 117 हो गई है। जिसमें 17 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इस बीमारी की वजह से अब तक एक मरीज की मौत हो चुकी है