GT vs SRH Pitch Report: 2 मई को IPL 2025 का 51वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ हैदराबाद ने लगातार पांच हार के बाद अपने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज की है तो वहीं गुजरात को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करने पड़ा है। हैदराबाद के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है।