GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान की टीम पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर यहां आई है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हराकर यहां आई है। दोनों ही टीमों के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है। हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। वहीं जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ेगी