IPL 2025 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किया। गुजरात ने मुंबई को 36 रनों से मात दी। इसके साथ ही गुजरात ने आईपीएल 2025 में जीत का खाता खोला है। वहीं मुंबई को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है