Gratuity: नए नियमों के अनुसार, अब कर्मचारियों को ग्रेच्युटी के लिए 5 साल का इंतजार नहीं करना होगा और वे महज 1 साल की सेवा के बाद ही इसके हकदार बन सकेंगे। यह बदलाव 21 नवंबर, 2025 के बाद जॉइन करने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा, जिससे उनकी वित्तीय सुरक्षा और ग्रेच्युटी की राशि में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।