सिविल एविएशन मंत्री नायडू ने बताया कि नवंबर 2023 में DGCA ने एयरलाइंस को यह अनिवार्य कर दिया था कि अगर उड़ान के दौरान GPS जामिंग या स्पूफिंग का शक भी हो तो, उसे तुरंत रिपोर्ट किया जाए। तब से सरकार को कोलकाता, अमृतसर, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े एयरपोर्ट्स से लगातार ऐसी रिपोर्ट मिल रही हैं