Govinda: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा, जिन्हें 90 के दशक का सुपरस्टार कहा जाता है, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में आ गए। वजह बनीं वो अफवाहें, जिनमें दावा किया जा रहा था कि गोविंदा आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और दिवालिया हो चुके हैं। इन खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया। लेकिन अब उनके भांजे और अभिनेता विनय आनंद ने इन अफवाहों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है।