Gorakhpur violence: गोरखपुर में सोमवार, 15 सितंबर को NEET मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे एक 19 वर्षीय छात्र की पशु तस्करों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। दीपक गुप्ता नाम के इस छात्र के मुंह में गोली मारी गई। हत्यारों ने गोली मारने के बाद अपने वाहन से उसका सिर कुचल दिया। फिर उसके शव को उसके घर से चार किलोमीटर दूर फेंक दिया