Goldie Behl: मशहूर निर्माता-निर्देशक गोल्डी बहल ने लंबे समय बाद टीवी पर शानदार वापसी की है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी Rose Audio Visuals ने हाल ही में दो डेली शोज लॉन्च किए हैं, जिन्हें दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे समय में उन्होंने मनीकंट्रोल को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई खास बातें बताईं।