Gold-Silver Price Today: लगातार तीन दिनों में 24 कैरेट के दस ग्राम गोल्ड का भाव करीब 1640 रुपये ऊपर चढ़ने के बाद आज शनिवार को फीका पड़ गया। नए साल की शुरुआत में दुनिया भर में सोने की चमक तेजी से बढ़ी और भारत में MCX पर गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम 78 हजार के करीब पहुंच गए। इसी प्रकार चांदी की भी चमक आज तेजी से कम हुई है