Gold-Silver ETFs: गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में सोमवार 2 फरवरी को शुरुआती गिरावट के बाद थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। दिन के निचले स्तर पर निवेशकों की खरीदारी लौटती हुई दिखाई दी। कई सिल्वर ETF के भाव अपने निचले स्तरों से करीब 10 प्रतिशत तक उबरते नजर आए। एक्सपर्ट्स का का कहना है कि मौजूदा उतार-चढ़ाव के बावजूद कीमती धातुओं का सोने और चांदी का लॉन्ग-टर्म आउटलुक अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है