Gold-Silver Crash: गोल्ड और सिल्वर आज 30 जनवरी को बजट से पहले अचानक क्रैश हो गए। सिल्वर ETF में तो 20 से 23 फीसदी तक की भारी गिरावट आई। गोल्ड ETF भी बुरी तरह टूट गए। इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है। सवाल बड़ा है कि क्या ये गिरावट केवल मुनाफावसूली है? या फिर सोने और चांदी की कीमतों में जारी ऐतिहासिक तेजी का अब अंत आ गया है?