Gold Price: सोने की कीमतों में सोमवार 22 सितंबर को तेजी देखने को मिली। MCX पर सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर नजर आ रहा है। MCX पर सोने में 850 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली जबकि MCX पर चांदी में करीब 2,500 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दिखा रहा है। दरअसल, निवेशकों की खरीदारी और ग्लोबल मार्केट में मजबूती से घरेलू बाजार में कीमती धातुओं को बड़ा सहारा मिला है