Goa Tourism: गोवा में विदेशी पर्यटकों की संख्या में गिरावट ने एक बहस छेड़ दी है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक माइकल लोबो ने अजीबोगरीब दावा करते हुए कहा है कि समुद्र तट पर झोंपड़ियों में बेच रहे इडली-सांभर और वड़ा पाव की वजह से इंटरनेशनल पर्यटक गोवा नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को कलंगुट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए लोबो ने कहा कि इसके अकेले सरकार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि सभी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए