Goa Nightclub Fire Case: अधिकारियों ने पुष्टि की कि उन्होंने 7 दिसंबर को देर रात 1:17 बजे MakeMyTrip ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर थाईलैंड के लिए टिकट बुक किए थे। इस समय गोवा पुलिस और अग्निशमन टीम नाइट क्लब में आग बुझा रहे थे। इमिग्रेशन रिकॉर्ड से पता चलता है कि दोनों भाई दिल्ली से सुबह 5:30 बजे इंडिगो की उड़ान 6E 1073 से फुकेत के लिए रवाना हुए थे