Goa Nightclub Fire: ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ आगजनी मामले में गोवा पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा ने 7 दिसंबर को 1:17 AM बजे थाईलैंड के लिए टिकट बुक किए थे। उस वक्त फायर कर्मी आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को बचाने में जुटे हुए थे। इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई