उज्जैन में आयोजित ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि समय की गणना के तरीके और नाम पर फिर से विचार किया जा सकता है। उन्होंने वैज्ञानिकों और विचारकों से अपील की कि इस पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए। सम्मेलन में उन्होंने कहा कि, उज्जैन वह जगह है, जहां भूमध्य रेखा और कर्क रेखा मिलती हैं और प्राचीन समय में यहीं से दुनिया के समय की गणना की जाती थी