Gita Shlokas In Uttarakhand Schools: उत्तराखंड सरकार के आदेश में कहा गया है कि राज्य के सरकारी स्कूलों की प्रार्थना सभा में छात्रों को श्रीमद् भगवद्गीता का एक श्लोक अर्थ सहित रोजाना सुनाया जाए। इसका मकसद आधुनिक एजुकेशन के साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा से छात्रों को अवगत कराकर उन्हें एक श्रेष्ठ नागरिक बनाना है। आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से राज्य भर के लगभग 17,000 सरकारी स्कूलों पर लागू हो गया है