Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में युद्ध की तपिश कम होने के संकेतों का सबसे बड़ा असर तेल की कीमतों पर पड़ा है। ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 6.6% की बड़ी गिरावट आई है और यह $97.57 प्रति बैरल पर आ गया है। तेल सस्ता होने से वैश्विक स्तर पर महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद जगी है, जिससे शेयर बाजारों में तेजी की उम्मीद है