राजनगर एक्सटेंशन की मिगसन सोसाइटी में रहने वाली प्रियंका शर्मा एक कंपनी में हाई प्रोफाइल जॉब करती है। मूलरूप से कोटद्वार की रहने वाली प्रियंका शर्मा ने साल 2018 में पटेल नगर निवासी अर्पित कौशिक से लव मैरिज की थी.. लेकिन शादी के दो साल बाद ही पति से अनबन हो गई और वह पति से अलग मिगसन सोसाइटी में फ्लैट लेकर रहने लगी..ऐसे में उसका राब्ता पहले से शादीशुदा पुलकित त्यागी से हो गया..दरअसल पुलकित खुद में आईआईटी से बीटेक है और अब यूपीएससी की तैयारी कर रहा है…पुलकित का जीजा प्रियंका के पति अर्पित का दोस्त है। जीजा के साथ उसका भी प्रियंका के घर आना-जाना शुरू हुआ था। बताते हैं कि घर आने-जाने के दौरान प्रियंका और पुलकित एक दूसरे के करीब आ गए थे..और दोनों में प्रेम हो गया..प्रियंका का पति से अलगाव हुआ तो पुलकित की राह और आसान हो गई…लेकिन दोनों थे तो पहले से शादीशुदा..ऐसे में प्रियंका का पति अर्पित और पुलकित की बीवी और परिवार उनकी राह के रोड़े…