Garuda Construction and Engineering IPO Listing: गरुड़ा कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग आवासीय, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए कंस्ट्रक्शन सर्विसेज मुहैया कराती है। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?