Gang-Raped In Delhi: दिल्ली पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि कंडक्टर और ड्राइवर ने बस के अंदर उसके साथ गैंगरेप किया। यह घटना 11 मई की रात दिल्ली के रानी बाग इलाके में हुई। पीड़िता पीतमपुरा की एक झुग्गी बस्ती की रहने वाली है। वह मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। इस मामले ने ‘निर्भया रेपकांड’ की यादें ताजा कर दी है