साल 2024 में कुल 358 गणपति स्पेशल ट्रेन यात्राएं चलाई गईं, जबकि 2023 में यह संख्या 305 थी। इससे साफ है कि इस बार यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुविधाओं में इजाफा किया गया है। रेल मंत्रालय के अनुसार, इस साल गणपति स्पेशल ट्रेनों में सबसे ज्यादा सेवाएं सेंट्रल रेलवे देगी। यह कुल 296 ट्रिप ऑपरेट करेगा, ताकि महाराष्ट्र और कोंकण रीजन में त्योहार के दौरान भारी यात्रा मांग को पूरा किया जा सके