(खबरें अब आसान भाषा में)
Ganadhipa Chaturthi 2025: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी हर साल मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये चतुर्थी शनिवार 8 नवंबर को पड़ रही है। इसी दिन चतुर्थी का व्रत और पूजा की जाएगी। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से चंद्रदोष में आराम मिलता है।