Gainers & Losers: चार दिनों की तेजी के बाद इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से अब करीब ढाई फीसदी ही नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। स्टॉक्स की बात करें तो आज इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) समेत इन 10 स्टॉक्स में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रही