Gainers & Losers: रेसिप्रोकल टैरिफ पर रोक के के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स को टैरिफ के दायरे से बाहर रखने पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में आज भी अच्छी रिकवरी दिखी। अब रिकॉर्ड हाई से ये 11 फीसदी से थोड़ा ही अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?