Gainers & Losers: लगातार सात कारोबारी दिनों में करीब 8 फीसदी से अधिक रिकवरी के बाद आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में हल्की गिरावट दिखी। हालांकि अभी भी रिकॉर्ड हाई से ये 7.5 फीसदी से थोड़ी ही अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों से इंट्रा-डे में तगड़ा पैसा बना?