Gainers & Losers: एक कारोबारी दिन पहले की तेजी के बाद आज निवेशकों ने मुनाफावसूली की। इसके चलते बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रेड जोन में बंद हुए हैं। रिकॉर्ड हाई से अभी ये 9 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था