Mon Nov 18 2024 02:48:25 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
कुछ बूथ महिलाओं द्वारा प्रबंधित होंगे- झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी
झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने कहा, “दूसरे चरण के चुनाव में 14,218 बूथ हैं…कुछ विशेष बूथ बनाए जा रहे हैं, कुछ बूथ महिलाओं द्वारा प्रबंधित होंगे। 239 बूथों पर सभी अधिकारी महिलाएं होंगी, 22 पीडब्ल्यूडी प्रबंधित बूथ होंगे…”
Mon Nov 18 2024 02:47:40 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
दिल्ली-NCR में आज से ग्रैप-4 लागू
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण 15 नवंबर से लागू हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) स्टेज 4 के तहत, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जीआरएपी का चौथा चरण सोमवार सुबह आठ बजे से प्रभावी हो गया है।
Mon Nov 18 2024 02:37:49 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
झारखंड में आज शाम थम जाएगा प्रचार
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। 20 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार 18 नवंबर को शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा।
Mon Nov 18 2024 02:37:17 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
ब्राजील में पीएम मोदी का गर्मजोशी से हुआ स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्राजील में भारतीय समुदाय के सदस्यों द्वारा रियो डी जेनेरियो के एक होटल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ब्राजील के वैदिक विद्वानों ने भी उनके सामने वैदिक मंत्रों का जाप किया।
Mon Nov 18 2024 02:36:58 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी नाइजीरिया की सफल यात्रा के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील पहुंच गए हैं। ब्राजील में भारतीय राजदूत सुरेश रेड्डी के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।