Crypto News: ढह चुकी क्रिप्टो कंपनी एफटीएक्स (FTX) ने बाईनेंस (Binance) और इसके पूर्व सीईओ चैंगपेंग झाओ (Changpeng Zhao) पर मुकदमा कर दिया है। एफटीएक्स का आरोप है कि इसके मैनेजमेंट ने फर्जी तरीके से बाईनेंस और इसके एग्जेक्यूटिव्स को 180 करोड़ डॉलर भेजे थे। यह मुकदमा बाईनेंस की तरफ से सैम बैंकमैन-फ्राइड (Sam Bankman-Fried) की एफटीएक्स में हिस्सेदारी बेचने से संबंधित है