Floods in Varanasi: वाराणसी के कुछ हिस्सों में बुधवार (6 अगस्त) को भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बारिश के बाद आई बाढ़ से काशी के सभी 84 घाट, दर्जनों मोहल्ले और सैकड़ों की संख्या में गांव जलमग्न हो गए हैं। वाराणसी के तीन तहसील, 28 मोहल्ला एवं वार्ड और 90 गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। लगभग 6,000 लोगों ने राहत शिविर में शरण ले ली है