(खबरें अब आसान भाषा में)
Flipkart: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी वार्षिक परफॉर्मेंस रिव्यू प्रक्रिया के तहत लगभग 300 कर्मचारियों की छंटनी की है। यह संख्या कंपनी के कुल 20,000 कर्मचारियों का करीब 1.5% हिस्सा है। कंपनी ने इसे एक नियमित प्रक्रिया बताया है।