FIITJEE कोचिंग सेंटर्स ऐसे समय में बंद हुए हैं, जब बोर्ड परीक्षाएं, नीट, जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं आने वाली हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली फेमस कोचिंग के सेंटर्स अचानक से बंद होने से उनमें पढ़ने वाले बच्चे काफी परेशान हैं। पूरे देश भर में छात्रों के पैरंट्स इस मामले में प्रदर्शन कर रहे हैं।