इस महीने 9 अप्रैल को जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन को छोड़कर सभी देशों के लिए टैरिफ के अस्थायी निलंबन की घोषणा की थी तब से भारतीय बाजारों की रौनक लौटती नजर आई। उसके बाद से भारत के बेंचमार्क इंडेक्सेस में उछाल आया है। इसके बाद से सेंसेक्स और निफ्टी करीब 9-10% के बीच बढ़े हैं। जबकि बीएसई मिड और स्मॉलकैप इंडेक्सेस में 11% से अधिक की वृद्धि हुई है