Fig Farming: मेहसाणा के किसान वरसंगजी कड़वाजी ठाकोर ने पारंपरिक खेती छोड़कर अंजीर जैसी अनोखी फसल की खेती कर सबको चौंका दिया है। जहां यह फल आमतौर पर गर्म देशों में उगाया जाता है, वहीं उन्होंने प्राकृतिक तरीके और नई तकनीक से गुजरात की धरती पर सफलतापूर्वक फसल तैयार की है और अच्छी कमाई की उम्मीद जता रहे हैं