“हम सेविया में एक नई दिशा तय करने के लिए एकत्र हुए हैं.” संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने सोमवार को विश्व नेताओं को सम्बोधित करते हुए यह पुकार लगाई है. उन्होंने इसे “दस वर्षों में एक बार मिलने वाला ऐतिहासिक अवसर” क़रार दिया, जो विकासशील देशों के सामने दरपेश 4 ट्रिलियन डॉलर की विशालकाय वित्तीय चुनौती को दूर करके, उन्हें सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) प्राप्ति की ओर अग्रसर करने तथा सर्वजन के लिए एक समावेशी, न्यायसंगत और टिकाऊ भविष्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है.