Fertiliser stocks: आम बजट 2025 पेश होने में अब बस दो दिन बचे हैं। इस बीच फर्टिलाइजर्स कंपनियों के शेयरों में अभी से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF), मद्रास फर्टिलाइजर, मंगलौर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स, नेशनल फर्टिलाइजर्स, पारादीप फॉस्फेट्स और कोरामंडल इंटरनेशनल के शेयर गुरुवार 30 जनवरी को कारोबार के दौरान 2 से 3 प्रतिशत तक बढ़ गए