Federal Bank Shares: बैंक के तिमाही नतीजों में ग्रॉस एनपीए 1.84% से बढ़कर 1.91% और नेट एनपीए 0.44% से बढ़कर 0.48% पर पहुंच गया। स्लिपेज में 58% की बढ़ोतरी दर्ज की गई जो 417 करोड़ रुपये से बढ़कर 658 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसमें सबसे बड़ा योगदान एग्रीकल्चर लोन बुक का रहा, जहां स्लिपेज 71 करोड़ रुपये से बढ़कर 270 करोड़ रुपये हो गया