Farooq Abdullah Attack: जम्मू-कश्मीर में बुधवार को हैरान करने वाली घटना घटी। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला किया गया। जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान उनपर फायरिंग कर दी गई। इस हमले में पूर्व सीएम फ़ारूक़ अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। अब इस घटना को लेकर फारूक अब्दुल्ला का पहला बयान सामने आ गया है। अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बारे में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “मैं जब कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहा था, तभी मुझे पटाखे की आवाज सुनाई दी…तुरंत मुझे एक कार में बिठाया गया। बाद में मुझे बताया गया कि एक आदमी पिस्तौल के साथ था जिसने 2 गोलियां चलाईं। मैं न तो इस आदमी (आरोपी) को जानता हूं और न ही मुझे उसके बारे में कोई जानकारी है। मुझे नहीं पता कि उसका मकसद क्या था।”