Farming tips: मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदी रत्ता ने किसानों को सरसों में अधिक तेल और उत्पादन पाने के लिए खास टिप्स दिए हैं। उन्होंने बताया कि बुवाई के लगभग 60 दिन बाद, जब पौधों पर कली आने लगे, तब वेटरनेट सल्फर का स्प्रे करने से दाने, तेल की मात्रा और कुल पैदावार बढ़ती है, जिससे मुनाफा भी ज्यादा होता है