(खबरें अब आसान भाषा में)
Farming Tips: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में किसान अब पारंपरिक धान के साथ अन्य फसलों की खेती भी अपना रहे हैं। कृषि विभाग जायद सीजन में उड़द की खेती को बढ़ावा दे रहा है। यह कम अवधि में तैयार होने वाली फसल है, जिससे अच्छी आमदनी के साथ मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में भी मदद मिलती है।