Chandigarh Farmers Protest: पंजाब के किसानों ने बुधवार 5 मार्च से चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। वे ट्रैक्टर मार्च का आयोजन कर रहे हैं। इसके जवाब में चंडीगढ़ पुलिस ने 18 एंट्री पॉइंट को सील कर दिया है। साथ ही चंडीगढ़ सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। एंट्री पॉइंट पर सात क्षेत्रों के सभी डीएसपी और एसएचओ सहित लगभग 2,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं