Farhan Akhatar-Ranveer Singh: बॉलीवुड में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच अचानक आई दूरी को लेकर हो रही है। हाल ही में खबर आई कि रणवीर सिंह अब फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ का हिस्सा नहीं रहेंगे। इस घोषणा के बाद फरहान ने सोशल मीडिया पर रणवीर को अनफॉलो कर दिया, जिससे इंडस्ट्री और फैंस के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।