संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने चेतावनी दी है कि योरोप और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में खुरपका – मुँहपका रोग (FMD) के प्रकोप के नए मामले सामने आ रहे हैं, जिससे न केवल पशुओं के स्वास्थ्य पर बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्थाओं पर भी विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में अधिक जागरूकता और ठोस कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया है.