(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने अत्यधिक संक्रामक एवियन फ़्लू वायरस H5N1 के “अभूतपूर्व” पैमाने पर फैलने की चेतावनी दी है. इस वायरस ने दुनिया भर में करोड़ों मुर्ग़ियों का सफ़ाया कर दिया और स्तनधारी जीवों में भी यह वायरस, तेज़ी से फैल रहा है.