गौरांग शाह ने कहा कि ट्रंप के टैरिफ वार और उनके बयान आगे भी चलते रहेंगे। बाजार बार-बार एक ही बात पर प्रतिक्रिया नही देगा उसका कहीं ना कहीं अंत होना निश्चित है। हालांकि यह कब होगा वह आनेवाले दिनों पर निर्भर होगा। मेरा मानना है कि गिरते बाजार में चुनिंदा शेयरों में खरीदारी निवेशकों को लंबे समय में बेहतर मुनाफा देगी